मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

जोगिंदरनगर में 150 ग्राम चरस रखने के मामले में दो दोषियों को 4 साल की सजा

सार

जोगिंदरनगर में 150 ग्राम चरस रखने के मामले में विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2018 का है, जिसमें पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से चरस बरामद की थी।

3 मिनट
जोगिंदर�नगर में 150 ग्राम चरस रखने के मामले में दो दोषियों को 4 साल की सजा

विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों पर लगाया 40-40 हजार रुपये का जुर्माना, ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर एक आरोपी पर अतिरिक्त जुर्माना

विशेष न्यायाधीश सरकाघाट, जोगिंदरनगर कैंप डॉ. अबीरा वासू की अदालत ने 150 ग्राम चरस रखने के मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषियों को 15 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

मामले में आरोपी नंबर-1 कर्ण कुमार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181 के तहत ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर 500 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है।

उप जिला न्यायवादी राजीव शर्मा ने बताया कि अदालत ने यह फैसला 12 अगस्त 2026 को जोगिंदरनगर कैंप में सुनाया। दोषियों की पहचान कर्ण कुमार पुत्र विजय कुमार और रमन कुमार पुत्र जुगल किशोर, दोनों निवासी गुप्त गंगा, वार्ड नंबर-4, कांगड़ा के रूप में हुई है।

2018 में स्कूटी की डिक्की से बरामद हुई थी चरस

अभियोजन के अनुसार 17 अगस्त 2018 को जोगिंदरनगर थाना पुलिस की टीम बाजार में गश्त कर रही थी। शाम करीब 6:30 बजे थाना चौक मोड़ के पास मंडी की ओर से आई एक स्कूटी अचानक पीछे रुकी। स्कूटी पर दो युवक सवार थे।

पुलिस टीम ने स्कूटी को रोककर दोनों युवकों से पूछताछ की। चालक कर्ण कुमार ने स्कूटी की डिक्की खोलकर आरसी और आईसी प्रस्तुत की, लेकिन वह ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सका।

पुलिस के अनुसार डिक्की की तलाशी के दौरान सफेद कैरी बैग में एक प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ, जिस पर ‘हरियाली’ लिखा हुआ था। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में लिफाफे की जांच की गई तो उसमें संदिग्ध पदार्थ मिला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर पदार्थ 150 ग्राम पाया गया, जिसे पुलिस ने चरस बताया।

NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मामला

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया। इस संबंध में जोगिंदरनगर थाना में FIR नंबर 143/18, दिनांक 18 अगस्त 2018 दर्ज की गई।

जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चालान अदालत में पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 13 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए और विभिन्न साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर दोषी करार

अदालत ने गवाहों की गवाही और अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। इसके बाद अदालत ने दोनों को चार वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर 15 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

वहीं, कर्ण कुमार को ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181 के तहत 500 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • जोगिंदरनगर
  • चरस
  • सजा
  • अपराध
  • न्याय
  • मादक पदार्थ
  • कानून

इस खबर को शेयर करें