रैहन में 19.36 करोड़ से मजबूत होगी सीवरेज और पेयजल व्यवस्था, विधायक पठानिया ने शुरू कराया काम
सार
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैहन कस्बे में 19.36 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज और पेयजल संवर्धन योजना पर काम चल रहा है। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने सोमवार को सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। योजना का करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं, कुतखाना गांव में पेयजल समस्या से जूझ रहे परिवारों को नए पानी के टैंक के जरिए राहत दी गई है।
प्रकाशित: ()2 मिनट328 शब्द

