मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

पांवटा साहिब में शिलाई के व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, विश्वकर्मा चौक की पार्किंग में मिला शव

सार

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात देर रात नगर परिषद पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक स्थित नव निर्मित पार्किंग स्थल पर हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अपडेट: 2 मिनट
पांवटा साहिब में शिलाई के व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, विश्वकर्मा चौक की पार्किंग में मिला शव

सब्जी खरीदने पांवटा आया था मृतक, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच; CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात देर रात नगर परिषद पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक स्थित नव निर्मित पार्किंग स्थल पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम, निवासी गांव आवत कोटी उतरू, शिलाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार भाव सिंह शिलाई में सब्जी की दुकान चलाता था और हर तीसरे दिन सब्जी खरीदने के लिए पिकअप वाहन से पांवटा साहिब आता था।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद उपमंडल पुलिस अधिकारी मानवेंद्र ठाकुर और थाना प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस वारदात से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस द्वारा घटनास्थल और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें