किन्नौर में चिट्टा तस्करी के आरोप में पूर्व BJP युवा मोर्चा नेता गिरफ्तार, होटल से 7.78 ग्राम चिट्टा और 1.04 लाख कैश बरामद
सार
किन्नौर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पीलो स्थित कुबेर होटल में दबिश देकर 7.78 ग्राम चिट्टा, 1,04,700 रुपये नकद और डिजिटल वजन मशीन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में बुधासेन उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार आरोपी पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा पूह ब्लॉक का अध्यक्ष और भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है।
प्रकाशित: ()2 मिनट400 शब्द

