मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

किन्नौर

49 संबंधित खबरें

किन्नौर के निचार में 11.46 करोड़ की सीवरेज योजना का शिलान्यास, 500 घरों को मिलेगी सुविधा

किन्नौर के निचार में 11.46 करोड़ की सीवरेज योजना का शिलान्यास, 500 घरों को मिलेगी सुविधा

किन्नौर के निचार गांव में 11 करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपये की लागत से सीवरेज योजना का निर्माण किया जाएगा। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को योजना का शिलान्यास किया। इससे निचार पंचायत क्षेत्र के करीब 500 घरों और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को सीवरेज सुविधा मिलेगी।

भाजपा नेता कौल नेगी का SC प्रमाणपत्र रद्द, SDM कोर्ट ने 2022 का आदेश किया निरस्त; पीएस ड्रैक ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेता कौल नेगी का SC प्रमाणपत्र रद्द, SDM कोर्ट ने 2022 का आदेश किया निरस्त; पीएस ड्रैक ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 2022 में भाजपा प्रत्याशी रहे कौल नेगी के अनुसूचित जाति (SC) प्रमाणपत्र का मामला फिर सुर्खियों में है। एसडीएम कोर्ट ने अपील स्वीकार करते हुए वर्ष 2022 के आदेश को निरस्त कर दिया है। सेवानिवृत्त IAS अधिकारी पीएस ड्रैक ने शिमला में प्रेसवार्ता कर भाजपा और कौल नेगी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र की वैधता को लेकर पहले भी सवाल उठाए गए थे।

सोलन में 7वां प्रोग्रेसिव फार्मर अवार्ड समारोह, तीन जिलों के 51 प्रगतिशील किसान सम्मानित

सोलन में 7वां प्रोग्रेसिव फार्मर अवार्ड समारोह, तीन जिलों के 51 प्रगतिशील किसान सम्मानित

सोलन में आयोजित सातवें प्रोग्रेसिव फार्मर अवार्ड समारोह में सोलन, शिमला और किन्नौर के 51 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। आयोजक कार्तिक दत्त शर्मा के अनुसार, अब तक करीब 350 किसानों को इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मान मिल चुका है।

हिमाचल के 5 सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, 2027-28 सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

हिमाचल के 5 सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, 2027-28 सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

हिमाचल प्रदेश के पांच सरकारी स्कूलों को CBSE से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इन स्कूलों में 2027-28 सत्र से कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य है।

किन्नौर में सेना के दो ट्रकों और सिविल ट्रक की टक्कर, चार जवान घायल

किन्नौर में सेना के दो ट्रकों और सिविल ट्रक की टक्कर, चार जवान घायल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर मिलिंग के पास लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलट गए। घायलों को चांगो के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पूह थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर छाएगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026, प्रचार के लिए इन्फ्लुएंसर्स ने बनाई रणनीति

सोशल मीडिया पर छाएगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026, प्रचार के लिए इन्फ्लुएंसर्स ने बनाई रणनीति

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 के प्रचार-प्रसार के लिए जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ रणनीति तैयार की। 17 से 29 अक्तूबर तक नियमित रूप से प्रचार सामग्री साझा की जाएगी। महोत्सव के माध्यम से किन्नौर की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय परंपराओं और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

किन्नौर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की विशाल रैली, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की उठी आवाज

किन्नौर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की विशाल रैली, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की उठी आवाज

किन्नौर के रिकांग पिओ में कांग्रेस ने ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल रैली निकाली। रैली में लोकतंत्र, संविधान, मताधिकार, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

किन्नौर के थोपन गर्म पानी क्षेत्र में फंसी गाय चार दिवसीय अभियान के बाद सुरक्षित निकाली गई

किन्नौर के थोपन गर्म पानी क्षेत्र में फंसी गाय चार दिवसीय अभियान के बाद सुरक्षित निकाली गई

किन्नौर के थोपन गर्म पानी क्षेत्र के समीप सतलुज नदी के दूसरी ओर दुर्गम क्षेत्र में फंसी गाय को चार दिवसीय रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। जिला प्रशासन समेत पुलिस, होम गार्ड्स, NDRF और SDRF की टीमों ने संयुक्त प्रयास किए। 5 अक्तूबर की सुबह हाइड्रा क्रेन की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा का कुल्लू तबादला होने पर उपायुक्त कार्यालय में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने करीब ढाई वर्ष तक किन्नौर में सेवाएं दीं और जिले के दूरदराज क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया।

हिमाचल में हिमपात शुरू, सर्दियों ने दी दस्तक; किन्नौर में सीजन की पहली बर्फबारी

हिमाचल में हिमपात शुरू, सर्दियों ने दी दस्तक; किन्नौर में सीजन की पहली बर्फबारी

किन्नौर की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। कूनोचारंग और छितकुल में सुबह से लगातार हिमपात हो रहा है। बर्फबारी के बीच पर्यटकों की आमद बढ़ी, सेब सीजन पर भी असर पड़ा है।

किन्नौर में सड़क निर्माण के दौरान अचानक विस्फोट, एक मजदूर की मौत; दूसरा गंभीर घायल

किन्नौर में सड़क निर्माण के दौरान अचानक विस्फोट, एक मजदूर की मौत; दूसरा गंभीर घायल

किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र दुंमती में सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा छितकुल से करीब 27 किलोमीटर आगे हुआ। विस्फोट के कारणों की जांच भारतीय सेना कर रही है।

कल्पा का नशा मुक्ति उपचार केंद्र बना नशा प्रभावित लोगों और परिवारों का सहारा

कल्पा का नशा मुक्ति उपचार केंद्र बना नशा प्रभावित लोगों और परिवारों का सहारा

किन्नौर के कल्पा में अक्तूबर 2025 में स्थापित नशा मुक्ति उपचार केंद्र नशा प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के लिए उपचार एवं परामर्श का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। केंद्र में अब तक 272 बाह्य रोगी उपचार सेवाएं दर्ज की गई हैं। अगस्त 2026 में 99 लोगों को उपचार एवं परामर्श सेवाएं दी गईं।