मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में ख्याली पुलाव न पकाएं’, कंगना का रामदेव पर पलटवार

सार

जेनरेशन-जेड को ‘गटर जनरेशन’ कहने को लेकर विवादों में घिरी भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर पलटवार किया है। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रामदेव पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें उनके चरित्र पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।

3 मिनट
बाबा जी,  मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में ख्याली पुलाव न पकाएं’,  कंगना का रामदेव पर पलटवार

‘गटर जनरेशन’ बयान पर बढ़ा विवाद, रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

जेनरेशन-जेड को लेकर की गई अपनी ‘गटर जनरेशन’ टिप्पणी पर आलोचना झेल रहीं अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर पलटवार किया है। रामदेव ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी योग्यता और निजी जिंदगी को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए रामदेव को जवाब दिया।

कंगना ने रामदेव पर किया पलटवार

रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्हें उनकी निजी जिंदगी और चरित्र को लेकर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। कंगना ने लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में ख्याली पुलाव न पकाएं।”

कंगना ने आगे कहा कि लोगों की निजी जिंदगी को लेकर अफवाहों और गॉसिप के आधार पर अंदाजा लगाया जाता है। उन्होंने रामदेव पर निशाना साधते हुए अपने दावों को तथ्यों पर आधारित बताया और कहा कि उन्हें चरित्र का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है।

‘मेरा चरित्र आपसे कहीं बेहतर’

कंगना ने रामदेव को सीधे जवाब देते हुए कहा कि उन्हें उनके चरित्र पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने लिखा, “मेरा चरित्र आपसे कहीं बेहतर है। यहां कोई धोखाधड़ी नहीं पाई गई है।”

कंगना के इस बयान के बाद दोनों के बीच विवाद और तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों के बयानों को लेकर चर्चा हो रही है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं की ओर से कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने जेनरेशन-जेड को ‘गटर जनरेशन’ कह दिया था।

कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। इसके बाद बाबा रामदेव ने कंगना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी योग्यता और निजी जीवन को लेकर सवाल उठाए।

रामदेव ने कंगना की टिप्पणी को युवाओं के प्रति गलत बताते हुए कहा था कि देश के युवाओं को ‘गटर जनरेशन’ कहना गलत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि कंगना की पार्टी को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।

रामदेव बोले- प्रशंसा से गुनाहों पर लीपापोती नहीं

जब रामदेव से कहा गया कि कंगना खुद उनकी प्रशंसक रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया था कि यदि कोई उनकी या योग की प्रशंसा करता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह उसके कथित गलत कार्यों पर लीपापोती करेंगे।

रामदेव की इसी टिप्पणी के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए विवाद को और गरमा दिया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • कंगना रनौत
  • रामदेव
  • गटर जनरेशन
  • सोशल मीडिया
  • विवाद
  • जेनरेशन-जेड
  • व्यक्तिगत जीवन

इस खबर को शेयर करें