मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

शिमला के टूटू में भूस्खलन, मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित

सार

शिमला में तेज बारिश के बीच टूटू क्षेत्र में एमसी पार्किंग के पास भूस्खलन होने से सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है। फिलहाल मार्ग से केवल छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति है। ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात है और संबंधित विभाग सड़क को जल्द बहाल करने में जुटा है।

2 मिनट
शिमला के टूटू में भूस्खलन, मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित

एमसी पार्किंग के पास सड़क पर आया मलबा, फिलहाल छोटे वाहनों को ही गुजरने की अनुमति; ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात

शिमला में तेज बारिश के कारण एक बार फिर आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। टूटू में एमसी पार्किंग के पास भूस्खलन होने से सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के बाद मार्ग पर मलबा आने से फिलहाल बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित है और केवल छोटे वाहन ही गुजर पा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही शिमला ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात हो गई। संबंधित विभाग की टीम भी मार्ग को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि इस मार्ग से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी तेज बारिश के कारण टूटू क्षेत्र में कई घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन और जलभराव का खतरा बना हुआ है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें