मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

नूरपुर की सुलयाली पंचायत में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, ग्रामीणों को मिली जांच और दवाइयां

सार

नूरपुर की ग्राम पंचायत सुलयाली में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

2 मिनट
नूरपुर की सुलयाली पंचायत में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, ग्रामीणों को मिली जांच और दवाइयां

शुगर, बीपी और ईसीजी की नि:शुल्क जांच; विशेषज्ञ डॉक्टर ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

नूरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सुलयाली में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। पंचायत प्रधान टीनू, उपप्रधान कम्मी और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में एडवांस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.

अहमद ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं उपचार को लेकर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में ग्रामीणों को शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर और ईसीजी की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर डॉक्टर से परामर्श लिया और बीमारियों के लक्षण, बचाव तथा उपचार के बारे में जानकारी हासिल की।

समय रहते करवाएं स्वास्थ्य जांच : डॉ. अहमद

एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अहमद ने बताया कि पंचायत सुलयाली के आग्रह पर अस्पताल की ओर से यह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई लोगों में ब्लड प्रेशर, शुगर और थायराइड से संबंधित समस्याएं सामने आई हैं।

उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी बीमारी का शुरुआती स्तर पर पता चलने से समय पर उपचार शुरू किया जा सकता है।

डॉ. अहमद ने बताया कि एडवांस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ब्लड बैंक सहित विभिन्न बीमारियों के उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में सभी प्रकार की जांच संभव नहीं होती, इसलिए आवश्यकता पड़ने पर मरीज अस्पताल में पहुंचकर अन्य जरूरी टेस्ट करवा सकते हैं।

पंचायत प्रधान ने अस्पताल प्रबंधन का जताया आभार

पंचायत प्रधान टीनू ने कहा कि पंचायत में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर से ग्रामीणों को काफी लाभ मिला है। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल के एमडी रंजू शर्मा और डॉ. अहमद का आभार जताया।

उपप्रधान कम्मी ने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे। जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन बेहद उपयोगी है।

ग्रामीणों ने सराही पहल

स्थानीय निवासी चमन आसलिया ने पंचायत की पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होने से लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिली हैं। उन्होंने पंचायत और अस्पताल प्रबंधन का इस पहल के लिए आभार जताया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • स्वास्थ्य शिविर
  • ग्रामीण स्वास्थ्य
  • निशुल्क जांच
  • डॉक्टर सलाह
  • सुलयाली पंचायत

इस खबर को शेयर करें