मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

63 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन,शीतकालीन सत्र में उठेगा मुद्दा

सार

विधायक विनोद सुलतानपुरी ने जूस पिलाकर समाप्त कराया 63 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन 
समस्या के समाधान का दिया भरोसा, शीतकालीन सत्र में उठेगा मुद्दा।

2 मिनट
63 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन,शीतकालीन सत्र में उठेगा मुद्दा

सबाथू ग़ैर कृषक ऋण व बचत सहकारी सभा सीमित का पिछले 63 दिनों से जारी क्रमिक अनशन सोमवार को समाप्त हो गया। कौसली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुलतानपुरी स्वयं मौके पर पहुंचे और जूस पिलाकर अनशनकारियों का अनशन तुड़वाया।विधायक सुलतानपुरी ने कहा कि सहकारी सभा से जुड़े लोगों की समस्या बेहद गंभीर है और लंबे समय से लोग न्याय

की उम्मीद में बैठे हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले शीतकालीन सत्र में वे इस मुद्दे को मजबूती से विधानसभा में उठाएँगे तथा सरकार के समक्ष प्रभावित लोगों का पक्ष पूरी ताक़त के साथ रखेंगे।

उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक नहीं, बल्कि भरोसे से जुड़ा मामला है। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि हर व्यक्ति को उसका हक समय पर मिले। सूत्रों के अनुसार, दो महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी रिकवरी की गति बेहद धीमी है और अब तक केवल लगभग 70 हजार रुपये की ही वसूली हो सकी है।

इससे सभा के सदस्यों में गहरी नाराज़गी है। अनशन पर बैठे लोगों ने कहा कि वे कई सप्ताह से भारी परेशानियों के बीच आंदोलन कर रहे थे, लेकिन अब विधायक सुलतानपुरी के हस्तक्षेप और ठोस आश्वासन के बाद उन्हें समाधान की उम्मीद जगी है।

उन्होंने कहा कि “विधायक ने खुलकर हमारा पक्ष सुना और समाधान का भरोसा दिया। इसी विश्वास के साथ आज हमने अपना अनशन समाप्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार व प्रशासन को इस मामले में जल्द निर्णय लेना चाहिए ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके और सहकारी सभा की व्यवस्था मजबूत हो सके।

इस खबर को शेयर करें