पालमपुर-धर्मशाला मार्ग पर लड़ते सांडों की चपेट में आया बुजुर्ग दंपती, स्कूटर से गिरकर दोनों घायल

पालमपुर-धर्मशाला मार्ग पर लड़ते सांडों की चपेट में आया बुजुर्ग दंपती, स्कूटर से गिरकर दोनों घायल
पालमपुर-धर्मशाला मार्ग पर लड़ते सांडों की चपेट में आया बुजुर्ग दंपती, स्कूटर से गिरकर दोनों घायल

Published:

आइडीबीआइ बैंक के सामने हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने नगर निगम से बेसहारा पशुओं को हटाने की मांग की

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पालमपुर-धर्मशाला मार्ग पर आइडीबीआइ बैंक के सामने दो सांडों की लड़ाई की चपेट में आने से स्कूटर सवार बुजुर्ग दंपती घायल हो गया। हादसे में पालमपुर के राम चौक निवासी लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त 73 वर्षीय युगल किशोर और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से सेवानिवृत्त उनकी 69 वर्षीय पत्नी आशा शर्मा घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी पालमपुर के मुख्य बाजार से स्कूटर पर राम चौक स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक दोनों सांडों ने उनकी ओर रुख कर दिया और स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग दंपती सड़क पर गिर गया। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों सामने से आ रही बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

हृदय रोगी हैं बुजुर्ग युगल किशोर

युगल किशोर हृदय रोग से पीड़ित हैं और उनके हृदय में स्टंट पड़े हुए हैं। ऐसे में अचानक हुए हादसे से उनकी परेशानी और बढ़ गई। उन्होंने बताया कि यदि सांडों की टक्कर थोड़ी और जोरदार होती तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था। स्थानीय लोगों ने भी व्यस्त मार्ग पर बेसहारा पशुओं की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई है।

शाम के समय बढ़ जाता है बेसहारा पशुओं का खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार पालमपुर के इस व्यस्त मार्ग पर बेसहारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। शाम करीब पांच बजे के बाद मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इसके बावजूद करीब छह बजे के आसपास रोजाना आठ से दस बेसहारा पशुओं का झुंड सड़क पर घूमता नजर आता है। लड़ते हुए सांड राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं।

लोगों का कहना है कि इससे पहले भी लड़ते हुए सांडों की चपेट में आकर लोग घायल हो चुके हैं। कुछ समय पहले सांडों की टक्कर से एक बुजुर्ग के स्कूटर से गिरने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बावजूद बेसहारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

नगर निगम से कार्रवाई की मांग

बुजुर्ग दंपती और स्थानीय लोगों ने नगर निगम से सड़कों पर खुले में घूम रहे बेसहारा पशुओं को हटाने और उनके लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल दावे करने के बजाय नगर निगम को व्यस्त बाजारों और प्रमुख मार्गों पर जमीनी स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि बेसहारा पशुओं के कारण भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें