मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

चंबा में HAS अधिकारी डॉ. बशीर को इंटरनेट मीडिया पर धमकी देने का आरोप

सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तैनात एचएएस अधिकारी डॉ. बशीर की शिकायत पर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट धारक कुमार मोनू और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने करीब एक साल से भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट प्रसारित करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TV Incharge

2 मिनट
चंबा में HAS अधिकारी डॉ. बशीर को इंटरनेट मीडिया पर धमकी देने का आरोप

मैहला के बीडीओ ने भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणियों से धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का लगाया आरोप, पुलिस जुटा रही तकनीकी साक्ष्य

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तैनात एचएएस अधिकारी डॉ. बशीर ने इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणियां प्रसारित करने, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर चंबा में कुमार मोनू नामक इंटरनेट मीडिया अकाउंट धारक और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डॉ. बशीर विकास खंड मैहला में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यरत हैं।

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 356(2), 196(1), 299, 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता डॉ. बशीर, जो जिला मंडी के तरानू के निवासी हैं, ने आरोप लगाया कि कुमार मोनू नामक अकाउंट धारक और उसके साथी करीब एक साल से उनके खिलाफ भ्रामक, अपमानजनक और मानहानिकारक पोस्ट व टिप्पणियां प्रसारित कर रहे हैं।

पुलिस जुटा रही तकनीकी साक्ष्य

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीडीओ मैहला की शिकायत के आधार पर कुमार मोनू और अन्य के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इससे जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

Chamba News, HAS Officer Dr Basheer, BDO Mehla, Kumar Monu, Himachal Pradesh Police, Social Media Threat, Chamba Police, Religious Harmony, Defamation Case, Bharatiya Nyaya Sanhita, SP Chamba Vijay Kumar Saklani, Himachal News

इस खबर के विषय

  • HAS अधिकारी
  • डॉ. बशीर
  • धमकी
  • धार्मिक सौहार्द
  • सोशल मीडिया
  • मानहानि

इस खबर को शेयर करें