अढ़ाल स्थित मंदिर में चोरी को लेकर 7 अगस्त को दर्ज हुआ था मामला, पुलिस ने अगले दिन आरोपी को दबोचा
शिमला जिले के रोहड़ू में दुर्गा माता मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना रोहड़ू में मंदिर से चांदी की चौरी, चांदी का छत्तर और दानपात्र में रखी नकदी चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को अभियोग संख्या 81/2026 के तहत धारा 331 और 305 BNS में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला दुर्गा माता मंदिर, अढ़ाल में चोरी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभय ठाकुर पुत्र दीवान सिंह ठाकुर, निवासी रोहड़ू, जिला शिमला को 8 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में चोरी हुए सामान की बरामदगी और अन्य तथ्यों को लेकर पुलिस जांच जारी है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube