मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

जोगिंदरनगर में घर का ताला तोड़कर 8 लाख के गहने और नकदी चोरी, बुजुर्ग दंपती सोता रहा

सार

जोगिंदरनगर के ढेलू गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के समय बुजुर्ग दंपती घर में सो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 मिनट
जोगिंदरनगर में घर का ताला तोड़कर 8 लाख के गहने और नकदी चोरी, बुजुर्ग दंपती सोता रहा

ढेलू गांव में वारदात, चोर दो सोने के सेट, अंगूठियां, मंगलसूत्र, चेन और चांदी के आभूषण समेत 12 हजार रुपये ले उड़े

उपमंडल जोगिंदरनगर के ढेलू गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर में 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपती सो रहा था।

ढेलू गांव निवासी 70 वर्षीय सरवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी रात को घर में सोए हुए थे। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।

घर में रखी लोहे की अलमारी का दरवाजा भी टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी से दो सोने के सेट, दो अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, सोने और चांदी के कड़े, एक चांदी की चेन और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

सरवन कुमार के अनुसार चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है।

घटना की सूचना मिलते ही जोगिंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सुराग जुटाने के साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों का पता लगाने में जुटी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें