धर्मपुर में 11 वर्षीय बच्ची की मौत, मोबाइल को लेकर डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम

धर्मपुर में 11 वर्षीय बच्ची की मौत, मोबाइल को लेकर डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम
धर्मपुर में 11 वर्षीय बच्ची की मौत, मोबाइल को लेकर डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम

Published:

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

धर्मपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मोबाइल फोन अधिक चलाने को लेकर बच्ची को परिजनों की ओर से डांट पड़ी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को सिविल अस्पताल धर्मपुर से फोन के माध्यम से बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक विकास शर्मा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।

आवश्यक कार्रवाई के बाद चिकित्सक से मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट (एमएलसी) प्राप्त किया गया। चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था और शव का पोस्टमार्टम उच्च संस्थान में करवाने की सलाह दी।

मोबाइल फोन को लेकर बच्चों में हुई थी बहस

पुलिस ने अस्पताल में मौजूद परिजनों और ग्रामीणों से प्रारंभिक पूछताछ की। मृतका की मां और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।

बयानों के अनुसार, परिवार में तीन बच्चे हैं और घर में एक ही मोबाइल फोन होने के कारण बच्चों के बीच अक्सर मोबाइल चलाने को लेकर विवाद होता रहता था। शनिवार शाम भी तीनों बच्चों के बीच मोबाइल फोन को लेकर बहस हुई।

बताया गया कि इसी दौरान 11 वर्षीय बच्ची को अधिक मोबाइल चलाने को लेकर उसकी मां ने डांटा था। बच्ची को उसकी नानी की ओर से भी दिन में मोबाइल को लेकर डांट लगाई गई थी।

परिजनों के अनुसार, इसके बाद बच्ची गुस्से में मोबाइल फोन पटककर कमरे में चली गई। कुछ समय बाद परिवार के सदस्य नीचे की मंजिल पर पहुंचे तो बच्ची कमरे में अचेत अवस्था में मिली। परिजनों ने तत्काल उसे संभाला और आसपास के लोगों की मदद से सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

परिजन बच्ची को सिविल अस्पताल धर्मपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए। बच्ची की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम आगामी दिन करवाया जाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले में धारा 194 BNSS के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है। बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें