किन्नौर के विश्वेश नेगी बने ईरान में भारत के राजदूत

किन्नौर के विश्वेश नेगी बने ईरान में भारत के राजदूत
किन्नौर के विश्वेश नेगी बने ईरान में भारत के राजदूत

Published:

कानम गांव के रहने वाले 2002 बैच के IFS अधिकारी विश्वेश नेगी की तेहरान में नियुक्ति, हिमाचल के लिए गौरव का विषय

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के कानम गांव निवासी वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान की राजधानी तेहरान में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। वर्ष 2002 बैच के अधिकारी विश्वेश नेगी वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ओशिनिया) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति को हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

विश्वेश नेगी अपने कूटनीतिक करियर में तेहरान, रोम और लंदन स्थित भारतीय मिशनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे तेहरान में द्वितीय सचिव, रोम में प्रथम सचिव और लंदन में मंत्री (राजनीतिक एवं प्रेस) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

वर्ष 2022 से 2025 तक उन्होंने रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) के रूप में कार्य किया। विदेश मंत्रालय में भी उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान-अफगानिस्तान और श्रीलंका प्रभागों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली है।

विश्वेश नेगी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधियां हासिल की हैं। वर्ष 2008 में उन्होंने अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय से अमेरिकी विदेश नीति में डिप्लोमा किया। वे फ़ारसी भाषा में भी दक्ष हैं। उनकी नई नियुक्ति से किन्नौर के लोगों में खुशी का माहौल है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें