नूरपुर में राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां तेज, एसडीएम ने विभागों को दिए दिशा-निर्देश

नूरपुर में राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां तेज, एसडीएम ने विभागों को दिए दिशा-निर्देश
नूरपुर में राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां तेज, एसडीएम ने विभागों को दिए दिशा-निर्देश

Published:

4 और 5 सितंबर को होगा आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई, पेयजल, बिजली और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर

आगामी 4 और 5 सितंबर को नूरपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। तैयारियों की समीक्षा के लिए एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में एसडीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और महोत्सव की बेहतर व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर परिषद को मेला स्थल पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और अस्थायी पानी के नल लगाने के लिए कहा गया। बिजली बोर्ड को भी महोत्सव के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और तैयारियों की लगातार समीक्षा की जाएगी। महोत्सव से पहले एक और बैठक आयोजित कर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहनों की सुविधा के लिए बचत भवन के पास विशेष पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। इसके अलावा 4 और 5 सितंबर को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों का चयन जल्द किया जाएगा।

महोत्सव की निगरानी और बेहतर समन्वय के लिए तहसीलदार राधिका सैनी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम ने सभी विभागों से आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि जन्माष्टमी महोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और व्यवस्थित तरीके से सफल बनाया जा सके।

बैठक में वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन, तहसीलदार राधिका सैनी, तहसीलदार प्रोबेशन स्वाति वालिया, बीडीओ अशोक कुमार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ उमिंद्र सिंह, नगर परिषद एसडीओ राजेश चौधरी, बिजली विभाग के एसडीओ पुनीत कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन, उपाध्यक्ष सोनिया सोगा,

मंदिर कमेटी अध्यक्ष दविंद्र शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मौलश्री, खनन अधिकारी सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें