शिमला के डीडीयू अस्पताल में CT Scan और MRI की सुविधा नहीं, रोजाना 50-60 मरीज हो रहे रेफर
सार
राजधानी शिमला के क्षेत्रीय अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) में अब तक CT Scan और MRI जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। अस्पताल से रोजाना करीब 50 से 60 मरीजों को CT Scan के लिए IGMC या अटल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना रेफर किया जा रहा है। निजी सेंटरों में जांच कराने पर मरीजों को हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।
प्रकाशित: ()3 मिनट460 शब्द

