कांगड़ा में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, एक ही परिवार के तीन सदस्य 39 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार
कांगड़ा में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, एक ही परिवार के तीन सदस्य 39 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार
By Aman Agnihotri
Published:
नूरपुर सीआईए की कार्रवाई; बहन, बहनोई और युवती घर से चला रहे थे कथित ड्रग सप्लाई नेटवर्क
कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के तीन सदस्यों को 39.14 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई इंदौरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव तमोता में की गई। पुलिस का मानना है कि आरोपित लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार सीआईए नूरपुर की टीम सोमवार देर शाम क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी अभियान पर थी। इसी दौरान ठाकुरद्वारा-मिलवां मार्ग पर तमोता रेलवे फाटक के पास पुलिस को एक विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया कि गांव तमोता की एक युवती अपनी सगी बहन और जीजा के साथ मिलकर घर से ही चिट्टे की सप्लाई का अवैध कारोबार चला रही है।
File
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय गवाहों को साथ लिया और बताए गए मकान की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान घर से 39.14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके से कल्पना उर्फ कप्पू (27) निवासी तमोता, उसकी बहन गुलफाम उर्फ रीता (32) तथा जीजा पवन कुमार (36) निवासी गांव बलागन, तहसील दसूहा, जिला होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ इंदौरा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्टे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था।
पुलिस अब इस मामले से जुड़े संभावित अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...
बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...
हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...