मां-बाप की आंखों का तारा और सेना की वर्दी का सपना... पटलांदर में इकलौते बेटे ने फंदे से लटककर दी जान, पसरा मातम

Published:

हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के पटलांदर में आधी रात को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 11वीं कक्षा के छात्र अनि उर्फ मिठ्ठू ने कथित तौर पर फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घर के इकलौते चिराग की मौत से माता-पिता की दुनिया उजड़ गई है। घटना की रात जब मां अनिता की आंख खुली तो बेटे को फंदे पर लटका देख उनके मुंह से बस इतना ही निकला—"मिठ्ठू तू क्या कित्ता..."

और वह बेसुध हो गईं। पत्नी की चीख सुनकर जगे पिता बंटी के पैरों तले से भी जमीन खिसक गई, जब उन्होंने अपने कलेजे के टुकड़े को इस हाल में देखा। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

इस खौफनाक कदम से कुछ ही घंटे पहले तक घर का माहौल बिल्कुल सामान्य था। रात को अनि ने माता-पिता के साथ मुस्कुराते हुए उड़द की दाल और चावल खाए थे और पिता से बड़े चाव से कहा था कि दाल में मक्खन डालने से स्वाद और बढ़ जाता है।

पिता को क्या मालूम था कि बेटे की यह मासूम मुस्कराहट और उसकी बातें आखिरी यादें बन जाएंगी। वर्ष 2007 में शादी के बाद, बंटी ने आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए दूसरे बच्चे के बारे में नहीं सोचा था। वे अपनी निजी नौकरी के दम पर अपने इस इकलौते बेटे का एक बेहतरीन भविष्य बनाना चाहते थे, लेकिन एक झटके में सब कुछ बिखर गया।

पिता बंटी का सपना था कि उनका बेटा सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करे, ठीक वैसे ही जैसे उनका भतीजा पहले से फौज में है। पिता और पुत्र के बीच गहरा लगाव था और दोनों रोज सुबह-शाम सैर करते हुए घंटों अपने भविष्य और पढ़ाई की योजनाएं बनाते थे।

जिस घर में कल तक बेटे को फौजी अफसर बनाने के सपने बुने जा रहे थे, आज वहां केवल मातम का सन्नाटा और मां-बाप की चीखें गूंज रही हैं। पुलिस इस कथित आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का कभी न भरने वाला जख्म दे दिया है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें