कालका टीचर सुसाइड केस में खौफनाक खुलासा: सामने ही स्पीकर पर महिला मित्र से बात करता था पति, सुसाइड नोट के बाद आरोपी गिरफ्तार

Published:

कालका:

कालका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गत 20 जून को एक सरकारी अध्यापिका अनिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

मृतका के कमरे से पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें लिखे सुसाइड नोट ने पूरे मामले का रुख बदल दिया है। अनिता ने अपने नोट में पति रघुवीर पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट के अनुसार, उसका पति उसकी मौजूदगी में ही अपनी महिला मित्र से स्पीकर ऑन करके बात करता था और उन दोनों ने मिलकर अनिता को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने मौत को गले लगा लिया।

इस सुसाइड नोट के आधार पर कालका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति रघुवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रघुवीर गुरुग्राम की एक नामी आईटी (IT) कंपनी में टीम लीडर के पद पर कार्यरत है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब पिछले एक-दो दिनों से अनिता ने फोन उठाना बंद कर दिया था। इस पर पति ने अपने बेटे को सूचित किया, जिसके बाद मृतका का भाई कालका स्थित घर पहुंचा। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद भाई ने सीढ़ी के सहारे खिड़की से कमरे में झांका तो अनिता का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

कमरे से बरामद डायरी खोल रही राज

थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला ने दो से तीन दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी।

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात से पिछले शनिवार को पति-पत्नी के बीच फोन पर तीखी कहासुनी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें