बद्दी में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में शराब और 7.73 लाख रुपये नकद बरामद

बद्दी में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में शराब और 7.73 लाख रुपये नकद बरामद
बद्दी में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में शराब और 7.73 लाख रुपये नकद बरामद

Published:

बद्दी। बद्दी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में शराब और 7.73 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। पुलिस अब शराब की आपूर्ति और वितरण से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुट गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू टाउन स्थित सिक्का होटल के समीप किराये के कमरे में रहने वाला आफताब पुत्र जमालुदीन अवैध रूप से शराब बेचने का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 34 बोतलें, 32 अधिये, 71 पव्वे और 12 बीयर कैन बरामद किए। इसके अलावा अवैध कारोबार से संबंधित 7,73,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध शराब की सप्लाई और वितरण में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें