योग हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी उपलब्धि, पूरी दुनिया कर रही स्वीकार : सुक्खू

योग हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी उपलब्धि, पूरी दुनिया कर रही स्वीकार : सुक्खू
योग हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी उपलब्धि, पूरी दुनिया कर रही स्वीकार : सुक्खू

Published:

हमीरपुर।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग की ओर से रविवार सुबह अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा आयुष विभाग की योग स्मारिका का विमोचन भी किया। योगाभ्यास सत्र में आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार, कैप्टन रंजीत राणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा,

कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों और करीब दो हजार लोगों ने भाग लिया। सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है

योगाभ्यास के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग हमारी समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारत की इस प्राचीन विधा को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।

खेलो इंडिया के लिए दावेदारी करेगा हिमाचल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार निचले हिमाचल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों में खेल सुविधाओं का बेहतर नेटवर्क मौजूद है। इसी को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार भविष्य में खेलो इंडिया गेम्स के आयोजन के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगी।

नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान तेज

ड्रग फ्री हिमाचल अभियान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण में सरकार हर घर तक पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि योग नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के सभी आसन आसान नहीं होते और उन्हें स्वयं भी कुछ योग क्रियाओं के दौरान कठिनाई महसूस हुई। इसलिए लोगों को प्रशिक्षित मार्गदर्शन में सही तरीके से योगाभ्यास करना चाहिए।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें