सिया हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चलाने की उठी मांग, वित्तीय सहायता न मिलने पर सरकार से नाराज हुआ परिवार

Published:

सरकाघाट:

गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव की कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या के मामले में न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। वारदात के 70 दिन बाद पुलिस जांच पूरी होने और अदालत में चालान पेश होने के बाद, अब स्थानीय सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और पीड़ित परिवार ने इस मामले का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग

उठाई है। इस संबंध में आज 'सिया न्याय एवं यादगार मंच' के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सरकाघाट में एकत्रित होकर एसडीएम (SDM) राजेंद्र गौतम के माध्यम से मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को एक मांग पत्र भेजा।

मंच ने पुरजोर वकालत की है कि इस संवेदनशील मामले की सुनवाई सरकाघाट न्यायालय में ही फास्ट ट्रैक स्तर पर की जाए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और दिवंगत सिया के पिता जोगिंदर गुलेरिया व बहनों ने सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। मंच के संयोजकों ने कहा कि घटना को ढाई महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को अभी तक कोई भी वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की गई है,

जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रभावित परिवार को तुरंत आर्थिक राहत दी जाए और सिया की दोनों बहनों को सरकारी नौकरी मुहैया करवाई जाए।

इसके साथ ही, क्षेत्र में लगातार पैर पसार रहे 'चिट्टे' और अवैध नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए प्रशासन से स्कूलों व कॉलेजों में 'एंटी-ड्रग्स कमेटियों' का गठन करने और विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने की मांग भी की गई।

बेटी की याद में लगेगा स्टैचू, 30 जून को प्रशासन लगाएगा कैंप

छात्र संगठन एसएफआई (SFI) के प्रतिनिधियों ने बताया कि दिवंगत बेटी सिया की स्मृति को संजोए रखने के लिए गोपालपुर-नैण लिंक रोड चौक पर आगामी एक महीने के भीतर एक स्टैचू (मूर्ति) स्थापित किया जाएगा और शिक्षण संस्थानों में लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी।

संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। दूसरी ओर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम राजेंद्र गौतम ने प्रतिनिधिमंडल को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रशासन द्वारा आगामी 30 जून को गोपालपुर में एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें नशे की रोकथाम और सुरक्षा को लेकर एक ठोस एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें