वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में कांगड़ा से जाएंगे 5 हजार कांग्रेसी, 100 से अधिक वाहन होंगे रवाना

वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में कांगड़ा से जाएंगे 5 हजार कांग्रेसी, 100 से अधिक वाहन होंगे रवाना
वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में कांगड़ा से जाएंगे 5 हजार कांग्रेसी, 100 से अधिक वाहन होंगे रवाना

Published:

राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में होगा आंदोलन, जिला कांग्रेस ने तैयार किया एक्शन प्लान; हिमाचल की बड़ी भागीदारी का दावा

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत दिल्ली में होने वाली महारैली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर एवं महासचिव पंकज कुमार पंकु ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में महारैली के माध्यम से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इसमें हिमाचल प्रदेश की ओर से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

पंकज कुमार पंकु ने बताया कि राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अगुवाई में रैली को लेकर तैयारियां की गई हैं। जिला कांगड़ा से 100 से अधिक छोटे-बड़े वाहन दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इनके माध्यम से पांच हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास की नींव रख रही है, जबकि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चला रही है।

पंकु ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पर वोट चोरी कर अपनी सरकारें बनाने के आरोप हैं। उन्होंने पेपर लीक, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), बेरोजगारी और वोट चोरी जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि इन विषयों को लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में महारैली के दौरान 10 लाख से अधिक लोग एकत्रित होंगे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में वाहनों को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं और आम लोगों की आवाज दबाई जा रही है। पंकज कुमार पंकु ने धर्मशाला में भाजपा की ओर से निकाली गई पदयात्रा पर भी टिप्पणी की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें