SIR के विरोध पर कांग्रेस को रणधीर शर्मा का जवाब, 4 नवंबर को हमीरपुर में भाजपा निकालेगी पदयात्रा

SIR के विरोध पर कांग्रेस को रणधीर शर्मा का जवाब, 4 नवंबर को हमीरपुर में भाजपा निकालेगी पदयात्रा
SIR के विरोध पर कांग्रेस को रणधीर शर्मा का जवाब, 4 नवंबर को हमीरपुर में भाजपा निकालेगी पदयात्रा

Published:

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभा सीटों के विधायक, पूर्व विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में लगातार मिल रही पराजय से कांग्रेस बौखलाई हुई है और इसी हताशा में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठा रही है।

यह बात उन्होंने शनिवार को मट्टनसिद्ध में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित जिला भाजपा की बैठक के दौरान कही। बैठक में 4 नवंबर 2026 को हमीरपुर में होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई।

रणधीर शर्मा ने बताया कि यह पदयात्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित होगी।

इसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सभी 17 विधानसभा सीटों से विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ जुटने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। रणधीर शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका और उनका दृढ़ नेतृत्व सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

पत्रकारों से बातचीत में रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों, मृत व्यक्तियों के नाम दर्ज होने और संबंधित क्षेत्रों में नहीं रहने वाले लोगों के मतदान करने के आरोप लगाते रहे हैं।

अब जब निर्वाचन आयोग SIR के माध्यम से मतदाता सूचियों को शुद्ध और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठा रहा है, तो कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। उन्होंने इसे कांग्रेस की दोहरी राजनीतिक सोच और दोहरे मापदंड करार दिया।

ईवीएम को लेकर कांग्रेस के रुख पर भी रणधीर शर्मा ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का ईवीएम विरोध चुनावी नतीजों के अनुसार बदलता रहता है। उनके अनुसार, जहां कांग्रेस को चुनावी सफलता मिलती है, वहां ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए जाते, जबकि भाजपा की जीत के बाद चुनाव प्रक्रिया को कठघरे में खड़ा किया जाता है।

उन्होंने कहा कि चुनाव ईवीएम से हों या मतपत्रों से, अंततः जनता का विश्वास और समर्थन ही जीत का आधार होता है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें