बठिंडा में चमकी कांगड़ा के कैब चालक की किस्मत, 500 रुपये की टिकट से जीते 3 करोड़

बठिंडा में चमकी कांगड़ा के कैब चालक की किस्मत, 500 रुपये की टिकट से जीते 3 करोड़
बठिंडा में चमकी कांगड़ा के कैब चालक की किस्मत, 500 रुपये की टिकट से जीते 3 करोड़

Published:

कांगड़ा।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सथाना गांव निवासी एक कैब चालक की किस्मत पंजाब में ऐसी चमकी कि वह देखते ही देखते करोड़पति बन गया। कैब चालक कल्याण चंद ने पंजाब स्टेट डियर समर स्पेशल बंपर लॉटरी में तीन करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार जीतकर सबको चौंका दिया है।

जानकारी के अनुसार कल्याण चंद कुछ दिन पहले एक सवारी को छोड़ने के लिए बठिंडा पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने शौकिया तौर पर एक ही नंबर की ए और बी सीरीज की दो लॉटरी टिकटें खरीदीं।

हाल ही में घोषित नतीजों में उनकी एक टिकट पर तीन करोड़ रुपये का जैकपॉट निकल आया। शुक्रवार को परिवार के साथ बठिंडा पहुंचे कल्याण चंद ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक साधारण सी टिकट उनकी जिंदगी बदल देगी। उन्होंने कहा कि यह उनके और उनके परिवार के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

पिता की याद में बनेगी नई सराय

कल्याण चंद ने बताया कि उनके दिवंगत पिता ने गांव में एक सराय (धर्मशाला) बनवाई थी, जो अब काफी जर्जर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इनामी राशि से सबसे पहले उस सराय का पुनर्निर्माण कराया जाएगा, ताकि पिता की यादें भी जीवित रहें और ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिल सके।

13 जून को निकला था ड्रा

पंजाब स्टेट डियर समर स्पेशल बंपर लॉटरी का ड्रा 13 जून को निकाला गया था। इस बंपर लॉटरी का पहला पुरस्कार तीन करोड़ रुपये था। विजेता टिकट संख्या बी-896239 रही। लॉटरी की एक टिकट की कीमत 500 रुपये थी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें