बिजली उपभोक्ताओं पर नया झटका, बिलों में जुड़ा 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज

बिजली उपभोक्ताओं पर नया झटका, बिलों में जुड़ा 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज
बिजली उपभोक्ताओं पर नया झटका, बिलों में जुड़ा 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश के करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर एक और आर्थिक बोझ बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने मार्च 2026 में उपयोग की गई बिजली पर 33.8 पैसे प्रति यूनिट की दर से ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) यानी फ्यूल चार्ज लागू कर दिया है।

इसकी वसूली जून माह में जारी बिजली बिलों के माध्यम से शुरू कर दी गई है। बिजली बोर्ड के आदेशों के अनुसार यह शुल्क राज्य विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ विनियमों के तहत लगाया गया है।

मार्च माह के लिए बिजली खरीद और ईंधन लागत के आकलन के बाद प्रति यूनिट 33.8 पैसे अतिरिक्त वसूली को मंजूरी दी गई है। इसका असर घरेलू, व्यावसायिक और अन्य सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

फ्यूल चार्ज लागू होने से घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिलों में 50 से 150 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बिजली बोर्ड मुख्यालय ने सभी फील्ड इकाइयों को नियामक आयोग के आदेशों के अनुरूप इस शुल्क की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी ने स्पष्ट किया है कि यह किसी नई बिजली दर वृद्धि का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजली खरीद और ईंधन लागत में आए अंतर के समायोजन के लिए नियामक प्रावधानों के तहत यह शुल्क लगाया गया है। आगामी महीनों में फ्यूल चार्ज जारी रहेगा या नहीं, इसे लेकर आयोग के समक्ष याचिका दायर की गई है।

क्या है फ्यूल चार्ज?

फ्यूल चार्ज वह अतिरिक्त राशि होती है, जिसे बिजली उत्पादन और खरीद पर आने वाली वास्तविक लागत तथा निर्धारित लागत के बीच अंतर को समायोजित करने के लिए वसूला जाता है। जब बिजली खरीद या ईंधन पर अनुमान से अधिक खर्च होता है तो नियामक आयोग की मंजूरी के बाद उसका कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं से लिया जाता है।

पहले से कई शुल्कों का बोझ

प्रदेश के बिजली उपभोक्ता पहले ही स्वच्छता सेस, विभिन्न उपकर और अन्य शुल्कों का भुगतान कर रहे हैं। वहीं बिजली सब्सिडी के दायरे में भी बदलाव किए जा चुके हैं। ऐसे में फ्यूल चार्ज लागू होने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव बढ़ने की संभावना है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें