कार के दरवाजे में छिपाकर ले जा रहे थे पौने पांच किलो चरस, STF ने दबोचे पंजाब के दो तस्कर

कार के दरवाजे में छिपाकर ले जा रहे थे पौने पांच किलो चरस, STF ने दबोचे पंजाब के दो तस्कर
कार के दरवाजे में छिपाकर ले जा रहे थे पौने पांच किलो चरस, STF ने दबोचे पंजाब के दो तस्कर

Published:

मंडी।

नशा तस्करी के लिए तस्कर अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे। मंडी जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कार के दरवाजे के भीतर छिपाकर ले जाई जा रही पौने पांच किलो से अधिक चरस की खेप बरामद कर पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ कुल्लू की टीम बिंद्राबनी में फोरलेन के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुल्लू से मंडी की ओर आ रही पीबी-04एए-4470 नंबर की इटियोस कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो व्यक्ति सवार थे।

तलाशी में खुली तस्करी की पोल

पुलिस ने जब वाहन की गहन तलाशी ली तो कार के अगले कंडक्टर साइड वाले दरवाजे के भीतर बड़ी चालाकी से छिपाकर रखी गई 4.859 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस को देखकर आरोपी सामान्य दिखने की कोशिश करते रहे, लेकिन तलाशी के दौरान उनका पूरा खेल सामने आ गया।

कुल्लू से पंजाब ले जाई जा रही थी खेप

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय राजेश निवासी लुधियाना और 38 वर्षीय सतबीर सिंह निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कुल्लू से पंजाब की ओर जा रहे थे।

सप्लायर और नेटवर्क की तलाश

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को भी कब्जे में ले लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि चरस की इतनी बड़ी खेप उन्हें किसने उपलब्ध करवाई और इसे पंजाब में किसे पहुंचाया जाना था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

STF की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

इस कार्रवाई को एएसआई भानु प्रताप के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में आरक्षी शाहिद अली, मोमिन खान, महिला आरक्षी शिवानी और आरक्षी होताशन शामिल रहे।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें