सराज की तीनों पंचायत समितियों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिला : जयराम

सराज की तीनों पंचायत समितियों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिला : जयराम
सराज की तीनों पंचायत समितियों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिला : जयराम

Published:

मंडी।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के सर्वसम्मति से चुने जाने को ऐतिहासिक जीत बताया है।

जंजैहली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक इतिहास में पहली बार सराज की तीनों पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

कांग्रेस को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिला

जयराम ठाकुर ने कहा कि तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस की स्थिति इतनी कमजोर रही कि उन्हें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिला। उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया।

पहले कभी नहीं मिली इतनी बड़ी सफलता

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं पंचायती राज मंत्री और पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनके कार्यकाल में भी स्थानीय स्तर पर पार्टी को इतनी बड़ी सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि इस बार की जीत भाजपा के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है।

कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का जताया आभार

उन्होंने जंजैहली, गोहर और बालीचौकी ब्लॉकों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी को मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से भी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का सहयोग करने का आह्वान किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव जीतकर आए ऊर्जावान जनप्रतिनिधियों को भविष्य में भाजपा संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे संगठन और मजबूत होगा।

पंचायती राज चुनावों से गया बड़ा राजनीतिक संदेश

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पंचायत चुनावों के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल की जनता जमीनी स्तर पर भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भाजपा समर्थित जीतकर आए हैं।

मुख्यमंत्री से पूछा- आपके साथ कितने लोग हैं?

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास 70 फीसदी से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का समर्थन है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वह भी प्रदेश की जनता को बताएं कि उनके साथ कितने निर्वाचित प्रतिनिधि हैं।

ट्रिपल इंजन सरकार से तेज होगा विकास

जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है और प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जब केंद्र, प्रदेश और पंचायत स्तर पर भाजपा की सरकार होगी तो हिमाचल का विकास "ट्रिपल इंजन" की गति से आगे बढ़ेगा।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें