मुंडन संस्कार से लौटते समय उजड़ गया पूरा परिवार, 3 सगे भाइयों, समेत 7 की दर्दनाक मौत

मुंडन संस्कार से लौटते समय उजड़ गया पूरा परिवार, 3 सगे भाइयों, समेत 7 की दर्दनाक मौत
मुंडन संस्कार से लौटते समय उजड़ गया पूरा परिवार, 3 सगे भाइयों, समेत 7 की दर्दनाक मौत

Published:

चंबा।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पुखरी-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप एक बोलेरो वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों सहित सात लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक भाई की पत्‍नी भी शामिल है।

मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार बोलेरो (एचपी-01सी-2581) में सवार सभी लोग ग्राम पंचायत मेहल के सपरोठ गांव के निवासी थे। वे काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। यहां इनके ही सगे भाई के घर बेटे का मुंडन था। इस कार्यक्रम से लौटते समय इसी दौरान छतरूंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

चीख-पुकार के बीच चला राहत एवं बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खाई की गहराई अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद सभी सात शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने के पीछे सड़क की स्थिति, तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी की संभावना को खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए हैं।

मृतकों की पहचान

हादसे में चुनी लाल (65), देवी लाल (62), मोती राम (50), बबली देवी (45), कुंता देवी (53), अनीता कुमारी (20) तथा चालक मनोहर लाल (34) की मौत हुई है। सभी मृतक चंबा जिले से संबंध रखते थे।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें