चिरगांव में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, सेब के बागानों में 3591 पौधे बरामद

चिरगांव में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, सेब के बागानों में 3591 पौधे बरामद
चिरगांव में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, सेब के बागानों में 3591 पौधे बरामद

Published:

शिमला।

जिला शिमला के चिरगांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेब के बागानों से कुल 3,591 अफीम के पौधे (पॉड सहित) बरामद किए हैं। दोनों मामलों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पहले मामले में 1,570 पौधे बरामद

पुलिस थाना चिरगांव की टीम को 17 जून को गश्त के दौरान चमराड़ा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती किए जाने की गोपनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्थानीय स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सेब के पौधों के बीच अवैध रूप से उगाए गए 1,570 अफीम के पौधे बरामद किए गए।

पुलिस ने कुछ पौधों को नमूने के रूप में कब्जे में लेकर सील किया, जबकि शेष पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस संबंध में पुलिस थाना चिरगांव में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरे मामले में 2,021 पौधे मिले

पहले मामले की जांच के दौरान पुलिस को उसी क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती संबंधी एक और गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दोबारा तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान खसरा नंबर 702 स्थित एक सेब के बगीचे से 2,021 अफीम के पौधे बरामद किए गए। पुलिस ने नियमानुसार नमूने सुरक्षित रखने के बाद बाकी पौधों को नष्ट कर दिया और दूसरा मामला भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज किया।

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

दोनों मामलों में कुल 3,591 अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान और अवैध खेती से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध खेती तथा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें