25 जून तक हिमाचल में दस्तक देगा मानसून, पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

25 जून तक हिमाचल में दस्तक देगा मानसून, पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
25 जून तक हिमाचल में दस्तक देगा मानसून, पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार जोर पकड़ रही हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि रोहतांग दर्रे और आसपास की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

23 जून तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में 23 जून तक मौसम खराब बना रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

रोहतांग में बर्फबारी, कई क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश

रोहतांग दर्रे और सीबी रेंज की चोटियों पर ताजा बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कोकसर, सिस्सू, मनाली, बंजार और रघुपुरगढ़ी सहित कई क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश हुई। वहीं शिमला में दोपहर बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हमीरपुर, ऊना, चंबा और कांगड़ा में दिनभर मौसम साफ रहा, जबकि मंडी में बादल छाए रहे।

25 जून तक पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 25 जून तक हिमाचल प्रदेश पहुंचने की प्रबल संभावना है। मानसून के आगमन की यह अवधि सामान्य तिथि के करीब मानी जा रही है। विभाग ने इस वर्ष प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। मानसून के मुख्य आगमन से पहले ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें