लिव-इन रिलेशन पर कानून बनाए सरकार, शांता कुमार ने उठाई मांग

लिव-इन रिलेशन पर कानून बनाए सरकार, शांता कुमार ने उठाई मांग
लिव-इन रिलेशन पर कानून बनाए सरकार, शांता कुमार ने उठाई मांग

Published:

पालमपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशन के संबंध में एक बहुत महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। लिव-इन रिलेशन में रहने वाले दोनों युवाओं के परिवार उन्हें घर वापस आने के लिए विवश कर रहे थे।

दोनों युवाओं ने कहा कि वे बालिग हैं और एक-दूसरे को प्यार करते हैं, इसलिए परिवारों द्वारा उन्हें परेशान करने से संरक्षण दिया जाए। न्यायालय ने संरक्षण देने से इनकार करते हुए कहा कि वे अपने दोनों परिवारों के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त कर रहे हैं। उन परिवारों की समाज में बदनामी हो रही है। इस लिए न्यायालय इन्हें कोई संरक्षण नहीं देगा।

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में बहुत से युवक और युवतियां लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं। न्यायालय ने कहा कि जब बिना विवाह किए एक लड़का और लड़की लिव-इन रिलेशन में रहते हैं तो उनके परिवारों की समाज में बहुत बदनामी होती है।

हाईकोर्ट ने कहा कि भारत की संस्कृति में नैतिक मूल्यों को बहुत महत्व है। संविधान के अनुच्छेद-21 का जिक्र करते हुए न्यायाधीश मोडगिल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शांति और सम्मान से रहने का मूलभूत अधिकार है। यह भी कहा कि जब बिना विवाह किए युवक और युवती लिव-इन रिलेशन में रहने लगते हैं तो उन दोनों के परिवारों का सम्मान से जीने का अधिकार प्रभावित होता है।

शांता कुमार ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के दबाव में लिव-इन रिलेशन में रहने वालों की संख्या बढ़ रही है। पिछले दिनों उनमें कुछ हत्याएं भी हुई हैं। पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में लोगों द्वारा इस प्रकार अपने परिवारों को छोड़कर रहने से समाज में गलत धारणा फैल रही है और भारत की नैतिकता की नींव कमजोर हो रही है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि सरकार कानून बनाकर लिव-इन रिलेशन पर प्रतिबंध लगाए। आपस में प्यार करने वाले युवक-युवती परस्पर विवाह करें, अन्यथा अपने परिवारों में रहें।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें