धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम बना हिमाचली संस्कृति का वैश्विक मंच

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम बना हिमाचली संस्कृति का वैश्विक मंच
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम बना हिमाचली संस्कृति का वैश्विक मंच

Published:

धर्मशाला का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब केवल खेल प्रतियोगिताओं का केंद्र नहीं रहा, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया तक पहुंचाने का एक प्रभावी मंच बन गया है।

हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान एचपीसीए द्वारा प्रस्तुत लेजर शो, ड्रोन प्रदर्शन और लाइट एंड साउंड शो ने दर्शकों को हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। इस प्रस्तुति का प्रसारण विश्वभर में हुआ, जिससे देवभूमि की पहचान को वैश्विक स्तर पर नई मजबूती मिली।

धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में बसे इस स्टेडियम ने पिछले दो दशकों में हिमाचल के पर्यटन को नई दिशा दी है। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान यहां आने वाले हजारों पर्यटक न केवल क्रिकेट का आनंद लेते हैं, बल्कि प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता से भी प्रभावित होते हैं।

हालिया कार्यक्रम में कुल्लू दशहरा, देवी-देवताओं की परंपराएं, वीरभूमि हिमाचल की गौरवगाथा, साहसिक खेलों और वन्यजीवन की झलक को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

वर्ष 2005 में जिस स्टेडियम की परिकल्पना की गई थी, वह आज विश्व के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शुमार है। एचपीसीए के माध्यम से पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा शुरू किया गया यह प्रयास अब हिमाचल की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

खेल गतिविधियों के साथ-साथ यह स्टेडियम प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति और युवाओं की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें