बद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध खनन पर शिकंजा, चिट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ और गुम मोबाइल बरामद

बद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध खनन पर शिकंजा, चिट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ और गुम मोबाइल बरामद
बद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध खनन पर शिकंजा, चिट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ और गुम मोबाइल बरामद

Published:

बद्दी। बद्दी पुलिस ने अवैध खनन, नशा तस्करी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बीबीएन क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों, अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

14 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना बद्दी की टीम ने कल्याणपुर स्थित कचरा प्लांट के समीप खड्ड में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही एक पोकलेन मशीन और चार टिप्परों (HP12L-5401, HR37D-9358, HR12S-9792 और HR58B-0574) को मौके पर ही जब्त कर लिया।

पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, बद्दी पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए थाना बरोटीवाला क्षेत्र में CEIR पोर्टल की मदद से लगभग 20 हजार रुपये कीमत का गुम हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रैक कर बरामद किया। नियमानुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोबाइल फोन उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया।

इसके अलावा बद्दी पुलिस की एक्स-सेल (X-Cell) टीम ने अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़-दभोटा रोड पर गांव राजपुरा स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयर दुकान और वहां खड़ी एक ऑल्टो कार में छापेमारी कर 36.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन),

दो डिजिटल तराजू और 49,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवननीर सिंह निवासी रोपड़ (पंजाब), सतपाल सिंह निवासी गागूवाल (नालागढ़) और राजीव कुमार निवासी ढांग उपरली (नालागढ़) के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें