प्रतिबंधित मनाली माल रोड पर पहुंची पर्यटकों की कार, वायरल वीडियो के बाद 20 हजार का चालान

प्रतिबंधित मनाली माल रोड पर पहुंची पर्यटकों की कार, वायरल वीडियो के बाद 20 हजार का चालान
प्रतिबंधित मनाली माल रोड पर पहुंची पर्यटकों की कार, वायरल वीडियो के बाद 20 हजार का चालान

Published:

मनाली। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में प्रतिबंधित माल रोड पर एक पर्यटक वाहन के पहुंचने का मामला सामने आया है। माल रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में पर्यटक, परिवार और बच्चे घूमने आते हैं। इसके बावजूद चंडीगढ़ नंबर की एक कार सोमवार रात माल रोड क्षेत्र में प्रवेश कर गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जांच के दौरान वाहन की पहचान कर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194/115 के तहत 20 हजार रुपये का चालान किया गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना 15 जून की रात करीब 10:30 बजे की है। प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन प्रवेश की पुष्टि होने के बाद कुल्लू पुलिस ने ई-चालान जारी किया। फिलहाल चालान की स्थिति लंबित बताई जा रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में मनाली माल रोड को वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था। इससे पहले यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा था। वर्ष 2007 में बाईपास सड़क बनने के बाद माल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि माल रोड की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर बैरिकेड लगाए गए हैं, लेकिन होटल सीलमोग के पास स्थित गली में पर्याप्त संकेतक और अवरोधक नहीं होने के कारण कई बार पर्यटक भ्रमित हो जाते हैं। माना जा रहा है कि संबंधित पर्यटक भी अनजाने में इस रास्ते से प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मॉल रोड क्षेत्र में यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन ले जाने से बचें, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें