बिलासपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा: गलत आय दिखाकर बनाया EWS सर्टिफिकेट, हासिल की TGT की नौकरी; विजीलैंस की जांच के बाद केस दर्ज

Published:

बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना में गलत आय विवरण प्रस्तुत कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र प्राप्त करने और उसी के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का एक सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है. सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजीलैंस) बिलासपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने यह कड़ी कार्रवाई शुरू की है.

जानकारी के अनुसार, भराड़ी क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी वास्तविक आय को छिपाकर ऑनलाइन माध्यम से EWS प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था. आवेदन के साथ अटैच किया गया आय प्रमाण पत्र तथ्यों के विपरीत था.

वास्तविक आय को काफी कम दर्शाया गया था ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत आरक्षण का लाभ लिया जा सके. इस जाली प्रमाण पत्र का उपयोग करके संबंधित व्यक्ति ने शिक्षा विभाग में टीजीटी (TGT) पद पर सरकारी नौकरी हासिल कर ली.

मामले की शिकायत मिलने पर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बिलासपुर ने दस्तावेजों की गहनता से जांच की और अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक (SP) बिलासपुर को सौंप दी. एसपी कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद भराड़ी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विजीलैंस की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

आरोपी का पक्ष: 'पिता की आय जुड़ने से बढ़ी इनकम, 15 दिन में ही दे दिया था इस्तीफा'

जिस व्यक्ति पर मामला दर्ज हुआ है, उसने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि:

कौन उठा सकता है EWS आरक्षण का लाभ?

इस मामले के सामने आने के बाद नियमों को जानना बेहद जरूरी है। केंद्र और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार निम्नलिखित मापदंड तय किए गए हैं:

1. इन लोगों का EWS प्रमाण पत्र नहीं बन सकता (नियम):

2. परिवार में किसकी आय जोड़ी जाती है?

EWS प्रमाण पत्र के लिए 'परिवार' की परिभाषा के अंतर्गत निम्नलिखित सदस्यों की वार्षिक आय और संपत्ति को एक साथ मिलाकर गणना की जाती है:

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें