मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

कुराश कप में कांस्य पदक विजेता सौरव सुमन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

सार

उज्बेकिस्तान में आयोजित प्रतिष्ठित 'एशियन कुराश कप' (सीनियर वर्ग) में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरव सुमन ने शुक्रवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।

2 मिनट
क��ुराश कप में कांस्य पदक विजेता सौरव सुमन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

शिमला।

उज्बेकिस्तान में आयोजित प्रतिष्ठित 'एशियन कुराश कप' (सीनियर वर्ग) में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरव सुमन ने शुक्रवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ी का स्वागत किया और उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

उज्बेकिस्तान में फहराया तिरंगा, सीएम ने थपथपाई पीठ

यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 मई से 25 मई 2026 तक उज्बेकिस्तान के नुकुस शहर में आयोजित की गई थी, जिसमें एशिया महाद्वीप के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

सौरव सुमन ने अपनी तकनीक और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए वैश्विक मंच पर देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) हासिल किया। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सौरव सुमन की खेल के प्रति लगन और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा सौरव की यह शानदार अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

एक कठिन खेल में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना यह साबित करता है कि हमारे राज्य के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सौरव सुमन की यह सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं को भी खेलों और अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

जल शक्ति विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं सौरव सुमन

इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की सबसे खास बात यह है कि वे खेल के साथ-साथ सरकारी सेवा में भी अपना योगदान दे रहे हैं। सौरव सुमन वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता (Junior Engineer - JE) के पद पर कार्यरत हैं और शिमला जिले के मतियाना सब-डिवीजन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विभागीय व्यस्तताओं और ड्यूटी के बावजूद खेल के मैदान पर उनके इस शानदार प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है। मुख्यमंत्री ने सौरव सुमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सरकार की ओर से हर संभव खेल सहायता का आश्वासन भी दिया।

इस खबर को शेयर करें