मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

पूर्व मंत्री को भारी पड़ा 'भतीजा मोह', निर्दलीय अलकनंदा हांडा ने कांग्रेस-भाजपा दोनों को दी करारी शिकस्त

सार

मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों ने इस बार सूबे की राजनीति के कई बड़े धुरंधरों के समीकरणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

2 मिनट
पूर्व मंत्री को भारी पड़ा 'भतीजा मोह', निर्दलीय अलकनंदा हांडा �ने कांग्रेस-भाजपा दोनों को दी करारी शिकस्त

मंडी

मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों ने इस बार सूबे की राजनीति के कई बड़े धुरंधरों के समीकरणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। सबसे बड़ा सियासी उलटफेर वार्ड नंबर-1 खलियार में देखने को मिला, जहां कांग्रेस की असंतुष्ट और निर्दलीय प्रत्याशी अलकनंदा हांडा ने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पारंपरिक दलों को चारों खाने चित कर दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं अलकनंदा को कांग्रेस का टिकट देने के प्रबल पक्ष में थे, लेकिन ऐन वक्त पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का अपने भतीजे प्रवीण कुमार ठाकुर के प्रति 'भतीजा मोह' जाग गया, जिसके कारण अलकनंदा का टिकट कट गया।

आहत अलकनंदा ने निर्दलीय मैदान में उतरकर ऐसी आंधी चलाई कि कांग्रेस प्रत्याशी सहित नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के करीबी व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह सेन को भी करारी हार का सामना करना पड़ा।

नेला वार्ड में गोपी राम परिवार की विरासत बरकरार

इस बड़े सियासी घमासान के बीच वार्ड नंबर-4 नेला से एक सुखद खबर सामने आई, जहां मंडी के पहले सांसद स्वर्गीय गोपी राम के परिवार की राजनीतिक विरासत का जलवा आज भी बरकरार रहा।

इस बार यह सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण जनता ने स्वर्गीय गोपी राम की पुत्रवधू नर्वदा पर अपना पूरा भरोसा जताया और उन्हें एक शानदार जीत के साथ नगर निगम भेजा।

गौरतलब है कि पिछली बार इस वार्ड से नर्वदा के पति राजेंद्र मोहन पार्षद चुने गए थे, और इस बार जनता ने उनके परिवार की सेवा और रसूख को देखते हुए बहू नर्वदा को अपनी नुमाइंदगी सौंपकर इस पारंपरिक गढ़ पर उनकी पकड़ को और मजबूत कर दिया।

पड्डल और मंगवाईं वार्ड में भी धराशायी हुआ सत्ता का रसूख

नगर निगम के सबसे कड़े मुकाबलों में शुमार पड्डल और मंगवाईं वार्ड में भी सत्ता और रसूख के पुराने किले पूरी तरह ढह गए। पड्डल वार्ड में प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ रहीं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं कांग्रेस समर्थित कद्दावर प्रत्याशी नीलम शर्मा को भाजपा की निर्मल वर्मा ने अपनी कुशल चुनावी रणनीति से करारी शिकस्त दी,

जिसे कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, मंगवाईं वार्ड में भी कांग्रेस को परिवारवाद का मोह बेहद भारी पड़ा। कांग्रेस ने यहां पूर्व पार्षद योगराज की पत्नी रजनी चंद्रा को मैदान में उतारा था, लेकिन जागरूक जनता ने परिवारवाद को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा की युवा और आक्रामक प्रत्याशी कृष्णा ठाकुर पर भरोसा

जताया, जिन्होंने शानदार जीत दर्ज कर कांग्रेस के हौसले पस्त कर दिए।

इस खबर को शेयर करें