सिरमौर के संगड़ाह में दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; 4 की मौत, 9 घायल
सार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र म ें मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। गतलोग के समीप एक बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। गंभीर चार घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया, जिनमें से एक को PGI चंडीगढ़ भेजा गया है।
प्रकाशित: ()3 मिनट437 शब्द

