मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर फायरिंग की कोशिश, बद्दी पुलिस ने 30 मिनट में दो आरोपियों को दबोचा

सार

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर फायरिंग की कोशिश के मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आधे घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। वहीं, बद्दी में ठेकेदार पर जानलेवा हमला कर लाइसेंसी पिस्टल और लैपटॉप लूटने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

3 मिनट
नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर फायरिंग की कोशिश, बद्दी पुलिस ने 30 मिनट में दो आरोपियों को दबोचा

दो पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट बाइक बरामद; दूसरे मामले में ठेकेदार पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में एक कबाड़ कारोबारी पर गोली चलाने की कोशिश के मामले में बद्दी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के महज आधे घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वारदात के पीछे की साजिश और संभावित गिरोह की संलिप्तता का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार 10 अगस्त की सुबह नालागढ़ में एक स्थानीय कबाड़ कारोबारी अपनी दुकान के बाहर मौजूद था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने कारोबारी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

आधे घंटे में ढेरोवाल बैरियर के पास पकड़े आरोपी

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की घेराबंदी की और वारदात के करीब आधे घंटे के भीतर दोनों को ढेरोवाल बैरियर के पास गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी जिला कैथल, हरियाणा और मनप्रीत सिंह निवासी जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी वारदात के बाद पंजाब भागने की फिराक में थे।

दो पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल की गई दो पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कबाड़ कारोबारी को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह थी। पुलिस रंजिश, साजिश और किसी अंतरराज्यीय गिरोह से संभावित कनेक्शन के एंगल से भी जांच कर रही है।

मामले में नालागढ़ पुलिस थाने में BNS की धारा 109, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया की जाएगी।

बद्दी में ठेकेदार पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

वहीं, बद्दी थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला करने और उसकी लाइसेंसी पिस्टल व लैपटॉप लूटने का दूसरा मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मोहन लाल निवासी भुड़ की शिकायत के अनुसार, उनका बेटा मक्खन सिंह ठेकेदारी का काम करता है।

आरोप है कि देर रात घर लौटते समय भुड़ बैरियर के पास इकबाल, प्रीत और उनके अन्य साथियों ने कार और पिकअप वाहन से उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने डंडों और अन्य हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी उसकी लाइसेंसी पिस्टल और लैपटॉप लेकर फरार हो गए।

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस मामले में बद्दी पुलिस थाने में इकबाल, प्रीत और अन्य आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 109, 309(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। दोनों मामलों में पुलिस की जांच आगे जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें