चंबा बस हादसे में अनाथ हुए 9 बच्चों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सहारा, 7 को सुख शिक्षा और 2 को सुख आश्रय योजना
सार
चंबा-बैरागढ़ मार ्ग के चलुंज मोड़ के पास हुए निजी बस हादसे में माता-पिता का सहारा खोने वाले नौ बच्चों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। सात बच्चों को सुख शिक्षा योजना और दो बच्चों को सुख आश्रय योजना में शामिल किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा कर बच्चों का ब्योरा जुटा लिया है।
प्रकाशित: ()2 मिनट376 शब्द

