सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर धंसी सड़क, सीमेंट से भरा ट्रक मकान की छत पर गिरा
सार
मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर जय देवी गुरुद्वारे के पास सोमवार सुबह सड़क धंसने से सीमेंट से भरा ट्रक नीचे मकान की छत पर जा गिरा। हादसे के समय मकान खाली होने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक घायल हुआ है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रकाशित: ()2 मिनट330 शब्द

