सोलन बायपास पर बेपटरी ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस की गुमटी मौजूद फिर भी कर्मी नदारद
सार
सोलन बायपास पर यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। हैरानी की बात यह है कि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस की गुमटी मौजूद होने के बावजूद मौके पर ट्रैफिक कर्मी नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रकाशित: ()3 मिनट420 शब्द

