शिमला में तिब्बती समुदाय का 24 घंटे का अनशन, भाषा-संस्कृति और धार्मिक पहचान के संरक्षण की उठी मांग
सार
राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में तिब्बती भाषा, संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और विशिष्ट पहचान के संरक्षण की मांग को लेकर तिब्बती समुदाय ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। रीजनल तिब्बतन वीमेन एसोसिएशन और रीजनल तिब्बतन कम्युनिटी शिमला के संयुक्त आयोजन में 50 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और 24 घंटे का अनशन किया। भाजपा नेता कर्ण नंदा ने भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर तिब्बती समुदाय की मांगों का समर्थन किया।
प्रकाशित: ()2 मिनट370 शब्द

