मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

राम मंदिर चंदा विवाद पर शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

सार

अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

2 मिनट
राम मंदिर चंदा विवाद ��पर शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

राजीव भवन से राम मंदिर तक निकाली पदयात्रा, कुलदीप सिंह राठौर ने मामले की जांच और जवाबदेही पर उठाए सवाल

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी मामले को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने मंगलवार को शिमला में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से शिमला राम मंदिर तक पदयात्रा निकालकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज करवाया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इससे जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कुलदीप सिंह राठौर ने उठाए जांच पर सवाल

एआईसीसी प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ा विवाद देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदे में कथित चोरी एक गंभीर अपराध है और इसकी पूरी सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए।

राठौर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी राम के नाम पर सत्ता में आई, लेकिन अब उसी आस्था से जुड़े मामले में सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्ष प्रक्रिया पर भरोसा है।

भाजपा पर राम के नाम पर राजनीति का आरोप

शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भाजपा पिछले कई वर्षों से भगवान राम के नाम पर राजनीति करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे से जुड़े विवाद ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं। राम सभी लोगों के आराध्य हैं और उनके नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की कि दोषियों को सद्बुद्धि मिले।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमरल ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह पदयात्रा निकाली गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने भगवान राम के नाम पर राजनीतिक लाभ हासिल किया, लेकिन अब करोड़ों भारतीयों की आस्था से जुड़े चंदे पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें