मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42.37 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी और नकदी भी बरामद

सार

चम्बा पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 42.37 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से सोना-चांदी, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है।

2 मिनट
चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42.37 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी और नकदी भी बरामद

एसआईयू टीम ने बालू क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा आरोपी, 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, दो आईफोन और 64,640 रुपये नकद मिले।

नशे की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चम्बा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) को बड़ी सफलता मिली है। एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति को 42.37 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चिट्टे के अलावा 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, दो आईफोन और 64,640 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बालू क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहा है।

सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बताए गए स्थान पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से चिट्टा, सोना-चांदी, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।

आरोपी की पहचान हुई

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी बालू, डाकघर सुल्तानपुर, तहसील एवं जिला चम्बा बताया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर चम्बा में मामला दर्ज कर लिया है।

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें