मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

स्पीति को मिली बड़ी सौगात: काजा में उप दमकल केंद्र का शुभारंभ, आपात सेवाएं होंगी मजबूत

सार

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने काजा में उप दमकल केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र के शुरू होने से स्पीति घाटी में आगजनी और अन्य आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता मजबूत होगी।

2 मिनट
स्पीति को मिली बड़ी स�ौगात: काजा में उप दमकल केंद्र का शुभारंभ, आपात सेवाएं होंगी मजबूत

विधायक अनुराधा राणा ने किया उद्घाटन, जल्द शुरू होगा भवन निर्माण; दो दमकल वाहनों से दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचेगी राहत और बचाव सेवा।

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने काजा में उप दमकल केंद्र (Sub Fire Station) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुर्गम और आपदा संभावित स्पीति क्षेत्र में दमकल सेवाओं की उपलब्धता लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि उप दमकल केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में आगजनी सहित अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता पहले से अधिक मजबूत होगी और लोगों को समय पर राहत एवं बचाव सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।

जल्द होगा भवन निर्माण, दो दमकल वाहनों का प्रावधान

विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि उप दमकल केंद्र के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के लिए दो दमकल वाहनों का भी प्रावधान किया गया है, जिससे स्पीति घाटी के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक आपात सेवाएं तेजी से पहुंचाई जा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि लोगों को किसी भी आपदा या आपात स्थिति में बेहतर सहायता मिल सके।

प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में एडीसी शिखा, एसडीएम दीक्षित राणा, बीडीओ अंशुल, डिविजनल फायर अधिकारी नीतन, सब-फायर अधिकारी सुंदर लाल, सूरज भारद्वाज सहित प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रधान संजीव, बीडीसी चेयरमैन महेंद्र सिंह, पूर्व बीडीसी पद्मा, राजेंद्र कारपा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे छेरिंग, टीएसी सदस्य वीर भगत, टीएसी सदस्य छेवांग रिग्जिन, लोब्जंग तंडुप, सहायक सचिव संजीव सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

स्थानीय लोगों ने काजा में उप दमकल केंद्र की स्थापना को स्पीति क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। लोगों ने इसके लिए प्रदेश सरकार और विधायक अनुराधा राणा का आभार व्यक्त किया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक के प्रयासों से स्पीति घाटी में आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • स्पीति
  • दमकल केंद्र
  • आपात सेवाएं
  • अनुराधा राणा
  • काजा
  • आगजनी
  • भवन निर्माण

इस खबर को शेयर करें