दो वर्षीय मासूम की बिगड़ी हालत पर परिजनों का आईजीएमसी डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग
दो वर्षीय मासूम की बिगड़ी हालत पर परिजनों का आईजीएमसी डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग
By MukulDev Rakshpati
Published:
बिलासपुर के आयुष के इलाज को लेकर परिजनों ने उपायुक्त के माध्यम से सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठाई मांग
दो वर्षीय मासूम आयुष (हम्मी) की गंभीर हालत को लेकर उसके परिजनों ने शिमला स्थित आईजीएमसी के डॉक्टरों पर इलाज में कथित लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि आईजीएमसी में उपचार के दौरान चिकित्सकों की कथित लापरवाही के चलते बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते बच्चे को बेहतर और उचित उपचार उपलब्ध करवाया जाता तो हालत इतनी गंभीर नहीं होती।
परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उपचार प्रक्रिया में हुई किसी भी लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में अन्य मरीजों और उनके परिवारों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...
बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...
हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...