बड़सर में भाजपा का विशाल जनआक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर विकास रोकने और वादाखिलाफी के लगाए आरोप

बड़सर में भाजपा का विशाल जनआक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर विकास रोकने और वादाखिलाफी के लगाए आरोप
बड़सर में भाजपा का विशाल जनआक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर विकास रोकने और वादाखिलाफी के लगाए आरोप

Published:

मैहरे में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं की रैली, राज्यपाल के नाम एसडीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के मैहरे में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अब तक का बड़ा जनआक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल धरना-प्रदर्शन और रैली में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।

प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाया।

रैली को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने विकास कार्यों की रफ्तार पूरी तरह रोक दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक अव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है, किसान परेशान हैं और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

लखनपाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बड़सर विधानसभा क्षेत्र की लगातार अनदेखी कर रहे हैं और चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के दावों के बावजूद बड़सर के युवाओं को अवसरों से वंचित किया गया, जबकि नौकरियों का लाभ अन्य क्षेत्रों, विशेषकर नादौन, तक सीमित रहा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बड़सर के लिए करोड़ों रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर सेंटर स्वीकृत किया था, लेकिन प्रदेश सरकार आज तक उसके निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं कर सकी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी विभाग संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। जल शक्ति विभाग में पाइपों की कमी, बिजली विभाग में तार और पोल का अभाव, शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी तथा अस्पतालों में डॉक्टरों के खाली पदों के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी लोगों को दूसरे क्षेत्रों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

विधायक ने बिझड़ी में प्रस्तावित कम्युनिटी सेंटर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि परियोजना की डीपीआर तैयार होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। उनके अनुसार प्रदेश सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य ठप पड़े हैं।

सभा को संबोधित करते हुए अन्य भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादों से मुकरने, राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने और जनता की समस्याओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों से नाराज है और हर वर्ग में असंतोष बढ़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास परियोजनाएं रुकी हुई हैं, नई योजनाएं कागजों तक सीमित हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे।

उन्होंने कहा कि सरकार की कथित विफलताओं के खिलाफ शुरू हुआ यह जनआक्रोश अभियान आने वाले समय में और व्यापक जन आंदोलन का रूप ले सकता है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें